जल भराव से बाजार के व्यापारी परेशान समस्या के समाधान के लिए प्रशासन से लगा रहे हैं गुहार
1 min read
आसनसोल :आसनसोल बाजार सिर्फ आसनसोल नहीं बल्कि पूरे जिले का एक बहुत ही प्रमुख आर्थिक स्थल है। आसनसोल और आसपास के क्षेत्र की अर्थव्यवस्था का एक बहुत बड़ा हिस्सा आसनसोल बाजार से संचालित होता है। यहां पर थोक और खुदरा दोनों तरह के बाजार हैं लेकिन इतनी महत्वपूर्ण जगह पर जिस तरह की सुविधा यहां के व्यापारियों को और ग्राहकों को मिलनी चाहिए वह दिखाई नहीं देती। आसनसोल बाजार इलाके में राम मंदिर मार्ग जिसे हम सब बाकर अली लेन के नाम से जानते हैं वह आसनसोल बाजार के मुंशी बाजार इलाके का एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है लेकिन अर्थव्यवस्था के दृष्टिकोण से इतना महत्वपूर्ण स्थान होने के बावजूद इस क्षेत्र की हालत ऐसी है कि सिर्फ 20 मिनट की बारिश में ही पूरा इलाका जलमग्न हो जाता है जिससे यहां के व्यापारियों ग्राहकों और माल ढुलाई से जुड़े श्रमिकों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ता है । हर कदम पर दुर्घटना का डर बना रहता है पानी भर जाने से व्यापारियों को नुकसान भी झेलना पड़ता है। मंगलवार को सिर्फ 20 मिनट की बारिश के बाद एक बार फिर ऐसा ही नजर यहां देखा गया जब हमने यहां के व्यापारियों से बात की तो उन्होंने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है इससे पहले कई बार यहां के व्यापारियों ने प्रशासन के हर स्तर पर गुहार लगाई है और इस स्थिति से यहां के व्यापारियों ग्राहकों और लोगों को बचाने का अनुरोध किया है लेकिन नतीजा वही ढाक के तीन पात। यहां के व्यापारियों ने एक बार फिर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी स्थानीय विधायक नगर निगम के मेयर चेयरमैन सहित प्रशासन से जुड़े हर पदाधिकारी का ध्यान आकर्षित किया है और उनसे अनुरोध किया है कि इस गंभीर समस्या का तत्काल समाधान निकालें। व्यापारियों ने कहा कि इस साल मानसून की दस्तक अभी सुनाई ही दे रही है बारिश अभी पूरी तरह से शुरू भी नहीं हुई है लेकिन मुंशी बाजार के बाकर अली लेन का यह हाल है तो आने वाले समय में जब मानसून अपने पूरे शबाब पर होगा तो यहां की क्या हालत होगी यह सोचकर ही डर लग रहा है। व्यापारियों का कहना है कि आसनसोल बाजार इस शहर का हृदय स्थल है लेकिन जिस तरह से जल भराव की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है वह दिन दूर नहीं जब शहर के हृदय स्थल की हृदय गति रुक जाएगी तब स्थिति बहुत ज्यादा भयावह हो जाएगी














