अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल में चेयरमैन सचिन राय के नेतृत्व में हुआ योग शिविर का आयोजन
1 min read
आसनसोल :अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चांदा इलाके में स्थित आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल में भी रविवार को योग शिविर का आयोजन किया गया

यहां पर संस्था के चेयरमैन सचिन राय स्कूल के प्रिंसिपल राजीव साव वाइस प्रिंसिपल सत्यजीत दां अंतर्राष्ट्रीय अध्यापक प्राप्त पावर लिफ्टर तथा दुर्गापुर सबडिवीजन के योग एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा दत्ता चटर्जी राष्ट्रीय स्तर के योग प्रतियोगिताओं के जज विकास गोराई अमित सिन्हा राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अल्ताफ खान सुमित राय दिशा मजूमदार भी मुख्य रूप से उपस्थित थे। क्लास 1 से लेकर क्लास 12 तक के लगभग 1500 विद्यार्थियों ने यहां पर विशेषज्ञों की निगरानी में योगाभ्यास किया बच्चों ने विभिन्न आसन किया और कई योग मुद्राओं का प्रदर्शन किया कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने बच्चों के इस प्रतिभा की सराहना की और उन्हें अपने जीवन में नियमित रूप से योग करते रहने की सलाह दी।

इस मौके पर सचिन राय ने कहा कि योग हमारे देश की प्राचीन धरोहर है और हमें गर्व होना चाहिए कि हमारे पूर्वजों ने योग जैसी एक जीवन पद्धति का आविष्कार किया और आज पूरा विश्व शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने की कोशिश में योग की आवश्यकता को स्वीकार कर रहे हैं सचिन राय ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है आज विभिन्न जगहों पर योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है लेकिन यह एक दिन करने वाली चीज नहीं है उन्होंने खासकर के बच्चों से योगाभ्यास को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की बात कही ताकि आने वाले समय में वह स्वस्थ रह सके जिससे एक सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण हो सके














