shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

*पेपर लीक के बाद रविवार को फिर हुई नीट की परीक्षा आसनसोल में बने चार केंद्र*

1 min read

आसनसोल :पूरे देश के साथ-साथ रविवार को आसनसोल में भी मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम नीट की परीक्षा ली गई आपको बता दें कि इससे पहले नीट की परीक्षा के पेपर लीक हो गए थे जिस वजह से रविवार को पूरे देश भर में इस परीक्षा को फिर से लिया गया। आसनसोल में चार परीक्षा केंद्रों में यह परीक्षा ली गई। अगर पूरे देश की बात करें तो 22.79 लाख विद्यार्थियों ने नीट की परीक्षा दी देश और विदेश मिलाकर 564 शहरों के 5400 से ज्यादा परीक्षा केंद्रों पर रविवार को यह परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा को संचालित करने वाली संस्था एनटीए ने इस बार परीक्षा से किसी भी प्रकार के विवाद को दूर रखने के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की थी । देश भर में 2 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी 674 सिटी कोऑर्डिनेटर और 6669 ऑब्जर्वर तैनात किए गए थे । पहली बार भारतीय वायुसेना के विमान और हेलीकॉप्टरों का उपयोग क्वेश्चन पेपर की सुरक्षित ढुलाई के लिए किया गया। भारतीय वायुसेना द्वारा 200 से ज्यादा उड़ानों के जरिए प्रश्न पत्रों को विभिन्न जोन तक पहुंचाया गया। आपको बता दें कि इस साल 3 मई को नीट अंडरग्रैजुएट की परीक्षा ली गई थी लेकिन इसके बाद 12 मई को पूरी परीक्षा की प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया था। रविवार को फिर से परीक्षा ली गई। पश्चिम बंगाल के 20 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाएं गए थे। इनमें बांकुरा दार्जिलिंग जलपाईगुड़ी नदिया मालदा मुर्शिदाबाद कुच बिहार पूर्व मेदिनीपुर दक्षिण 24 परगना बीरभूम उत्तर 24 परगना पश्चिम बर्धमान पूर्व बर्धमान दुर्गापुर हुगली हावड़ा खरगपुर कोलकाता सिलीगुड़ी और बालूरघाट थे। वहीं आसनसोल में बीबी कॉलेज में दो केंद्र डीएवी स्कूल में एक केंद्र और केंद्रीय विद्यालय में एक केंद्र बनाए गए थे सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे परीक्षार्थियों की सघन जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करने की अनुमति दी गई। इस बार एनटीए द्वारा परीक्षा की अवधि को 180 मिनट से बढ़ाकर 195 मिनट किया गया था। वहीं दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए ज्यादा समय दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page