*सामाजिक संगठन पहल की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन
1 min read
आसनसोल :सामाजिक संगठन पहल की तरफ से रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आसनसोल के राहा लेन इलाके में स्थित म्यूनिसिपल पार्क में योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सामाजिक संगठन पहल के तमाम सदस्य उपस्थित थे। विशेषज्ञ की निगरानी में यहां पर सदस्यों ने योग के विभिन्न आसन किये। पहल के सदस्यों ने बताया के सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ही नहीं उनके संगठन के लगभग सभी सदस्य प्रतिदिन योगाभ्यास करते हैं क्योंकि अगर अपने आप को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखना है तो योग करना बहुत आवश्यक है। इनका कहना था कि योग हमारे देश की बहुत प्राचीन परंपरा है हमारे देश के ऋषि मुनियों ने विभिन्न परीक्षणों और अध्ययनों के बाद योग के एक-एक आसन का सृजन किया है जो हमारे सिर्फ शरीर को ही नहीं मन और मस्तिष्क को भी स्वस्थ बनाते हैं। उन्होंने कहा कि योग के पीछे बहुत बड़ा विज्ञान है जो हमारे देश के ऋषि मुनियों की सदियों की तपस्या और अध्ययन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में योग के महत्व को स्वीकृत किया गया है और आज के दिन को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी गई है क्योंकि अब पूरे विश्व को भी समझ में आ गया है कि अगर एक निरोगी जीवन जीना है तो योग से बेहतर विकल्प दूसरा नहीं है उन्होंने सभी से प्रतिदिन कुछ समय के लिए योगाभ्यास करने का अनुरोध किया














