ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत चोरी के मोबाइल तथा नकद रुपए के साथ 1 व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार
1 min read
आसनसोल :पूर्व रेलवे, आसनसोल मंडल के आरपीएफ द्वारा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के अंतर्गत दिनांक 20 तारीख को आरपीएफ सीआईबी जसीडीह यूनिट एवं जसीडीह पोस्ट की संयुक्त टीम द्वारा विशेष जांच के दौरान चोरी का मोबाइल फोन तथा नकद रुपए के साथ 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार व्यक्ति को बरामद सामान के साथ कानुनी औपचारिकताओं को पुरा करने के लिए संबंधित जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया । आरपीएफ के अधिकारियों ने बताया की रेल यात्रियों के सामान की सुरक्षा एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने आरपीएफ, आसनसोल मंडल द्वारा इस प्रकार की जांच एवं अभियान निरंतर जारी रहेंगे।














