आसनसोल के पोलो मैदान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
1 min read
आसनसोल :अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को पूरे विश्व के साथ-साथ आसनसोल में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। आसनसोल के पोलो मैदान में एक विशेष कार्यक्रम के तहत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। यहां पर पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री डॉ अजय पोद्दार आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेन्दु मुखर्जी पांडवेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी जिला शासक एस पोन्नबलम आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त डॉक्टर प्रणव कुमार के अलावा बड़ी संख्या में प्रशासन के अन्य अधिकारी और स्थानीय निवासी मौजूद थे। यहां पर विशेषज्ञों की निगरानी में सब ने मिलकर योगाभ्यास किया। आपको बता दें कि पिछले 12 वर्षों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है इसका उद्देश्य लोगों के बीच भारत के पुराने जीवन शैली की पद्धति को और ज्यादा प्रसारित करना है ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा योग से जुड़े और बीमारियों से अपने आप को बचाकर एक स्वस्थ जीवन जी सकें। रविवार के कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं और विशिष्ट व्यक्तियों ने भी सभी से अपने दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर योगाभ्यास करने का आवाहन किया














