87 नंबर वार्ड में लग रहा है ईसीएल की जमीन पर कब्जा करने का आरोप पुलिस में की गई शिकायत
1 min read
आसनसोल :राष्ट्रीय कोयला खदान कंपनी ईसीएल द्वारा आसनसोल नगर निगम के 87 नंबर वार्ड इलाके में न्यू घुषिक से डामरा जाने के रास्तेमें सालबन गांव में इंदिरा गांधी स्टैचू के निकट एक जमीन पर अवैध कब्जा करने और अवैध रूप से निर्माण करने का आरोप लगाते हुए गणेश मंडल नामक एक व्यक्ति के खिलाफ नोटिस दिया गया है इसे लेकर काली पहाड़ी ग्रुप आफ माइंस के मैनेजर द्वारा आसनसोल दक्षिण थाने में लिखित शिकायत की गई है अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि उक्त व्यक्ति ने न केवल सात ग्राम श्रीपुर क्षेत्र अंतर्गत काली पहाड़ी ग्रुप आफ माइंस के मुसिला कोलियरी क्षेत्र के एक जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया है बल्कि उस पर अवैध रूप से निर्माण कार्य भी कर लिया है इस संदर्भ में उन्होंने आसनसोल दक्षिण थाने से जमीन को खाली करवाने की गुहार लगाई है।














