बाराबनी में मनाया गया पश्चिम बंग दिवस विधायक अरिजित राय सहित तमाम विशिष्ट लोग रहे मौजूद
1 min read
बाराबनी :पश्चिम बंग दिवस के अवसर पर आज बाराबनी ब्लॉक प्रशासन की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां पर विधायक अरिजीत राय के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा नेता कार्यकर्ता स्थानीय निवासी और ब्लॉक प्रशासन से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे। स्थानीय बीडियो के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस बारे में विधायक अरिजीत राय ने कहा कि आज पश्चिम बंगाल दिवस है लेकिन पिछली सरकारों ने आज के दिन के महत्व के बारे में लोगों को जानने नहीं दिया पश्चिम बंगाल जो आज हिंदुस्तान में शामिल हुआ है उसके पीछे डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का कितना बड़ा योगदान है उसको छुआ के रखा गया लेकिन इतिहास को छुपाया नहीं जा सकता इसलिए आज इस दिन को मनाया जा रहा है और बंगाल के लोगों को पश्चिम बंगाल गठन की असली इतिहास के बारे में जानकारी दी जा रही है उन्होंने कहा कि आज यहां पर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी भी मौजूद हैं और ब्लॉक प्रशासन की तरफ से इसका भव्य तरीके से आयोजन किया गया है यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को भी लाइव दिखाया गया।














