बाराबनी भाजपा मंडल 4 की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन
1 min read
बाराबनी :गर्मी के मौसम में ब्लड बैंक में रक्त की कमी हो जाती है इसे देखते हुए आज भारतीय जनता पार्टी बाराबनी मंडल चार की तरफ से बाराबनी के अछरा स्कूल के सामने एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया यहां पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा नेता अभिजीत राय ने बताया की चुनाव से पहले टीएमसी के नेता खून की नदियां बहाने की बात किया करते थे।

चुनाव के बाद भाजपा भी उनकी नदी बह रही है लेकिन यह रक्तदान के माध्यम से जिससे कि लोगों की जिंदगी बच सके उन्होंने टीएमसी को राजनीति में हिंसा का सहारा लेने वाली पार्टी बताया कार्यक्रम के दौरान बाराबनी के विधायक अरिजित राय के पिता मोनू राय मां सुचंद्र राय भाजपा जिला नेता अभिजीत राय और मंडल 4 के भाजपा कार्यकर्ता समर्थक उपस्थित थे इस दौरान न केवल रक्तदान किया गया बल्कि रक्तदान को लेकर लोगों को जागरूक करने का भी प्रयास किया गया














