कुल्टी ब्लॉक कांग्रेस की तरफ से जिला शासक को दिया गया ज्ञापन विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने उठाई आवाज़
1 min read
आसनसोल :आज कुल्टी ब्लॉक कांग्रेस की तरफ से जिला शासक को एक ज्ञापन सोपा गया संगठन के अध्यक्ष सुकांतो दास के नेतृत्व में कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता जिला शासक कार्यालय आए और उन्होंने आज जिला शासक को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सुकांतो दास ने कहा की बंगाल में सरकार परिवर्तन हुआ है लेकिन पहले जिस तरह से चल रहा था आज भी वैसा ही चल रहा है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सिर्फ दिन में दो बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं और सुबह जो बात कह रहे हैं शाम को उससे पलट जा रहे हैं पहले अन्नपूर्णा भंडार योजना के लिए 12 पन्नों का एक फॉर्म निकाला गया था अब यह कहा जा रहा है कि जिन्होंने सरकारी वैक्सीन नहीं ली है उन्हें नहीं मिलेगा जिनके बच्चे सरकार अनुमोदिक स्कूलों में नहीं पढ़ते हैं उनको नहीं मिलेगा इस तरह से तमाम तरह की भ्रांतियां खुद मुख्यमंत्री के प्रेस कॉन्फ्रेंस से फैल रही हैं इसके अलावा उन्होंने कहा कि कुल्टी इलाके में पानी की व्यवस्था अभी तक नहीं हो पाई है कांग्रेस के जमाने में जो वाटर प्रोजेक्ट शुरू हुआ था वह टीएमसी के बाद अब भाजपा का शासन काल आ गया है लेकिन अभी तक उसे पूरा नहीं किया जा सका है जिस वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है डिसेरगढ़ रोड की हालत भी काफी खराब है वह रोड कब से बन रही है तो बन ही रही है अभी तक पूरी तरह से बनी नहीं है उसे रास्ते पर कई स्कूल है जिस वजह से विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है सुकांतो दास ने कहा कि असम्पूर्ण रास्ते पर बड़ी-बड़ी गाड़ियां चल रही है जिस वजह से विद्यार्थी सबसे ज्यादा खतरे में है इस मुद्दे की तरफ भी आज जिला शासक का ध्यान आकर्षित किया गया वहीं विकास के नाम पर जिस तरह से बुलडोजर चला के लोगों के मकान और दुकान तोड़े जा रहे हैं उसकी तरफ भी गुजर शासन का ध्यान आकर्षित कराया गया सुकांतो दास ने कहा कि जिनके घर और दुकान तोड़े जा रहे हैं उनको प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास देना होगा वहीं उन्होंने टीएमसी के पार्षदों के इलाके से गायब रहने का मुद्दा भी उठाया और कहां की टीएमसी के पार्षद अपने-अपने वार्ड में नजर नहीं आ रहे हैं जिस वजह से लोगों को छोटी-छोटी चीजों के लिए भी परेशानी झेलनी पड़ रही है वहीं एसआईआर का मुद्दा भी उन्होंने उठाया उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले जायज मतदाताओं के नाम काट दिए गए थे आज ज्ञापन के जरिए उन्होंने जिला शासक से अनुरोध किया कि जिन जायज मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए थे जल्द से जल्द उनके नाम जोड़ने की प्रक्रिया को संपन्न किया जाए ताकि एक भी जायज मतदाता अपने मौलिक अधिकार से वंचित न रहे














