कोयला तस्करी मामले में बाराबनी थाना के पूर्व प्रभारी मनोरंजन मंडल को ईडी ने किया गिरफ्तार
1 min read
कोलकाता :कोयले की तस्करी के मामले में कल एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट द्वारा बाराबनी थाना के पूर्व प्रभारी मनोरंजन मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया आपको बता दें कि मनोरंजन मंडल को आज एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट द्वारा पूछताछ के लिए कोलकाता में उनके दफ्तर बुलाया गया था यह पहला मौका नहीं है जब उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया हो इससे पहले भी एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट द्वारा उन्हें कई बार कोयला तस्करी मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था लेकिन वह हाजिर नहीं हुए थे आखिरकार आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त को एक चिट्ठी भेजी गई और उसके उपरांत आज मनोरंजन मंडल एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट के सामने पूछताछ के लिए हाजिर हुए लेकिन उन्हें शाम होते-होते गिरफ्तार कर लिया गया मनोरंजन मंडल पर इस जिले में कोयला तस्करी मामले में जुड़े होने का आरोप है माना जा रहा है कि उनकी गिरफ्तारी से कोयला तस्करी मामले में कई नए खुलासे होंगे । शुक्रवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा














