भाजपा लीगल डिपार्टमेंट की सभा में रानीगंज के विधायक और अधिवक्ता पार्थो घोष ने दिया बड़ा बयान
1 min read
आसनसोल :भारतीय जनता पार्टी की तरफ से रविवार को पार्टी के लीगल डिपार्टमेंट की एक सभा हुई यहां पर भाजपा जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी रानीगंज के विधायक तथा वरिष्ठ अधिवक्ता पार्थो घोष मुख्य रूप से उपस्थित थे इस मौके पर पार्थो घोष ने कहा कि पिछले 15 सालों में भाजपा से जुड़े होने की वजह से बहुत से राजनीतिक मामले बिना किसी वजह के डाल दिए गए थे । अब उन मामलों को देखा जा रहा है। उन्होंने पश्चिम बर्दवान जिले के भाजपा लीगल डिपार्टमेंट के सदस्यों से अनुरोध किया कि वह अभी से इस कार्य में जुट जाएं और इसकी एक सूची बनाएं की कितने झूठे राजनीतिक मामले डाले गए थे। क्योंकि राज्य सरकार की तरफ से इन झूठे राजनीतिक मामलों को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जब यह प्रक्रिया शुरू होगी तब मामलों की सूची मांगी जाएगी लेकिन वह चाहते हैं कि पश्चिम बर्दवान जिला पूरे बंगाल में अग्रिम पंक्ति में रहे। जैसे ही राज्य सरकार से यह सूची मांगी जाती है पश्चिम वर्धमान जिले की तरफ से तुरंत वह सूची राज्य सरकार को उपलब्ध कराई जाए जिससे पूरे प्रदेश में इस जिले के भाजपा लीगल डिपार्मेंट का सम्मान बढ़े। उन्होंने इस जिले के भाजपा लीगल डिपार्टमेंट से जुड़े सदस्यों को और सक्रिय होने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हर एक व्यक्ति की कोई ना कोई महत्वाकांक्षा होती है और यह होनी भी चाहिए लेकिन इसके लिए लगातार प्रयास करते रहना होगा और शीर्ष नेतृत्व को यह दिखाना होगा कि संगठन की मजबूती के लिए आप कितना प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने सभी से लगातार संगठन की मजबूती के लिए मेहनत करने की अपील की और कहा कि बंगाल में सत्ता परिवर्तन होने के बाद जिस तरह से प्रशासन निष्पक्ष रूप से अपना काम कर रहा है उससे बहुत से लोग एंटीसिपेटरी बेल लेने का प्रयास करेंगे। उन्होंने भाजपा लीगल डिपार्टमेंट के सदस्यों से अपील की की अदालत में वह इस पर कड़ी नजर रखें कि किसी को भी बेवजह एंटीसिपेटरी बेल ना मिल जाए और कानून के मुताबिक उसे जो सजा मिलनी चाहिए वह मिले। उन्होंने साफ कहा कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व की नजर हर एक व्यक्ति और उनकी गतिविधि पर है । इसलिए हर एक व्यक्ति को पार्टी और संगठन की मजबूती की दिशा में प्रयास करते रहना होगा














