shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

भाजपा जिला पार्टी कार्यालय में हुआ संवाददाता सम्मेलन गिनाई गई प्रधानमंत्री मोदी की 12 वर्षों की उपलब्धियां

1 min read

आसनसोल :भारतीय जनता पार्टी की तरफ से रविवार को आसनसोल के शीतला इलाके में स्थित जिला पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया गया यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के तौर पर 12 साल पूरे होने के अवसर पर मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया गया। इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए बंगाल में शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल की अहम मंत्री अग्निमित्रा पाल पांडवेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी तथा आसनसोल जिला भाजपा अध्यक्ष देवतनु देवटाचार्य ने प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियां को बताया। मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा कि पिछले 12 सालों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने अविस्मरणीय विकास किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ऊर्जा के क्षेत्र में भारत को स्वनिर्भर बनाने के लिए कोशिश की है इसलिए सोलर एनर्जी पर विशेष जोर दिया जा रहा है । आज जब विश्व एक तरह से तीसरा विश्व युद्ध झेल रहा है ऐसे में ऊर्जा के पारंपरिक स्रोतों पर गाज गिरी है इस वजह से प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जो सौर ऊर्जा पर जोर दिया गया था उस वजह से भारत आज भी ऊर्जा के क्षेत्र में बेहतर स्थिति में है । उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना हो या मुद्रा योजना या फिर गरीबों के लिए बैंक अकाउंट खोलने की योजना इस तरह के तमाम योजनाओं के जरिए गरीबों को फायदा मिला है। उन्होंने कहा कि अब तक 58 करोड़ गरीबों के जीरो बैलेंस पर बैंक अकाउंट खोले गए हैं जिनमें से 32 करोड़ महिलाएं हैं जिनके बैंक अकाउंट जीरो बैलेंस पर खोले गए हैं जिस वजह से सरकारी सुविधाओं का सीधा लाभ इन लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में जमा हो रहा है। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत किसी गारंटी के बगैर ही 10 लाख रुपए तक का लोन दिया जाता है। किसानों के लिए भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परियोजना लागू की गई है । किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत पिछले 12 सालों में 7 करोड़ 71 लाख किसानों के खाते में लगभग 10 लाख करोड़ का ऋण दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की और भी कई योजनाएं हैं जिसका एकमात्र उद्देश्य भारत को सशक्त और खासकर महिला सशक्तिकरण को और मजबूत करना है। वहीं जितेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टार्टअप पर बहुत ज्यादा जोर दिया है। पहले यह सोचा जाता था कि व्यापारी का बेटा ही व्यापारी बनेगा लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवधारणा को बदलने का प्रयास किया है और इस वजह से अब देखा जा रहा है कि भारत का युवा अपना बिजनेस शुरू कर रहा है। इसके लिए भारत सरकार द्वारा स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है और सरकार की तरफ से बहुत ही आसान तरीके से लोन देकर और अन्य औपचारिकताओं को सरलीकरण करके स्टार्टअप खुलवाने में मदद की जा रही है इन सब का एक ही उद्देश्य है ताकि आज का युवा अपने पैरों पर खड़ा हो सके। व्यापार करके न सिर्फ वह अपने परिवार का पालन पोषण कर सके बल्कि वह कुछ और लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर सके। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष देव तनु भट्टाचार्य ने भी कहा कि पिछले 12 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में जो विकास हुआ है वह पहले कभी नहीं हुआ उन्होंने भरोसा जताया के नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने जो विकसित भारत बनने का संकल्प लिया है उसे जरूर पूरा किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page