बीजेपी विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने अपने जन्मदिन पर रक्तदान कर मानवता का दिया संदेश
1 min read
आसनसोल :अपने जन्मदिन को सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ते हुए आसनसोल उत्तर विधानसभा के भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने रक्तदान कर मानवता का अनोखा संदेश दिया। शनिवार को हीरापुर थाना अंतर्गत बारी मैदान में उत्तरायण क्लब द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। लेकिन उन्होंने स्वयं रक्तदान किया और आम जनता से इस महान कार्य में बढ़-चढ़ का हिस्सा लेने का आव्हान किया।
इस मौके पर कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा, रक्तदान महादान है, जो किसी असहाय और गंभीर रूप से बीमार मरीज की जान बचा सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर न केवल एक सामाजिक आयोजन है, बल्कि यह मानव सेवा का एक महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने सभी से अस्पतालों और जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए नियमित रूप से रक्तदान करने का अनुरोध किया।
इस अवसर पर उत्तरायण क्लब के सचिव प्रिंस पाठक, अध्यक्ष बप्पा चट्टोपाध्याय, भाजपा नेता अभिजीत रॉय, अनमोल सिंह, अमर बाउरी, रौनी मुखर्जी सहित क्लब के अन्य सदस्य, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे। सभी ने विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। शिविर में उपस्थित गणमान्य लोगों ने भी रक्तदान के महत्व के बारे में बताया और आम लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा, रक्तदान से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में भी जागरूकता बढ़ाई गई।
गौरतलब है कि विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी के जन्मदिन के मौके पर रविवार को बीजेपी के उत्तर विधानसभा कार्यालय में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया था. साथ ही उनके अनुयायीयों ने उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए शिल्पांचल के विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना और यज्ञ आदि का आयोजन किया














