*विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में किया गया शरबत वितरण कार्यक्रम*
1 min read
आसनसोल :शनिवार को आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने अनोखे अंदाज में मनाया अभी पूरे आसनसोल सहित पश्चिमी वर्धमान जिले में प्रचंड गर्मी पड़ रही है इसे देखते हुए आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने विधायक के जन्मदिन के मौके पर लोगों को शरबत वितरण किया और इस तरह से जन सेवा के जरिए विधायक का जन्मदिन मनाया इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राह चलते लोगों श्रमिकों वाहन चालकों को ठंडा शरबत पिलाया यह कार्यक्रम हीरापुर चित्रा कुमार को गोपालपुर रेल पार कल्ला डीपु पाड़ा ऊषाग्राम मुर्गा सोल बस्तीन बाजार इस्माइल मोहिशीला चेलीडंगाल हटन रोड गिरजा मोड़ गोराई रोड कोर्ट मोड़ जुबली समेत शहर के विभिन्न इलाकों में किया गया इस दौरान टोटो ऑटो और बस चालकों के अलावा स्थानीय लोगों को भी शरबत पिलाया गया भाजपा कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों द्वारा गर्मी के इस मौसम में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए यह कार्यक्रम किया गया इस कार्यक्रम के आयोजकों से जब हमने बात की तो उन्होंने कहा कि आज विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी का जन्मदिन है भाजपा विधायक वैसे भी लोगों के बीच रहने और लोगों से अच्छा संपर्क बनाए रखने के लिए जाने जाते हैं आज उनके जन्मदिन के विशेष अवसर पर लोगों को प्रचंड गर्मी से बचने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा यह विशेष शरबत वितरण कार्यक्रम किया गया देखा गया कि इस कार्यक्रम के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में बड़ी संख्या में लोगों ने ठंडा शरबत पिया और भाजपा कार्यकर्ताओं के इससे पहल की सराहना की। भाजपा कार्यकर्ताओं सहित सभी दिन विधायक के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की














