लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं बर्थ एनिवर्सरी पर बाराबनी थाना की तरफ से रन फॉर यूनिटी का आयोजन
1 min read
बाराबनी :देश के पहले गृह मंत्री और लोह पुरुष के नाम से जाने जाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल के 150वीं बर्थ एनिवर्सरी के अवसर पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न थानों की तरफ से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया इसी कड़ी में आज बाराबनी थाना की तरफ से भी रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं ने हिस्सा लिया बाराबनी के भाजपा विधायक अरिजीत राय भी यहां पर मुख्य रूप से उपस्थित थे उन्होंने भी इसे दौड़ में हिस्सा लिया उन्होंने कहा कि आज इस दौड़ में हिस्सा लेकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है और लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल देश का गौरव है लेकिन देश की अखंडता के लिए सरदार पटेल के योगदान को याद नहीं रखा गया था लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान का भूला नहीं सकती और अब जबकि हम सरदार पटेल के जन्म की 150वीं सालगिरह मना रहे हैं तो इस तरह का एक आयोजन बहुत जरूरी था जिससे कि वर्तमान पीढ़ी को सरदार पटेल के योगदान के बारे में पता चले।














