रानीगंज में 91 नंबर वार्ड में लगे पार्षद राजू सिंह के लापता होने के पोस्टर टीएमसी ने बताया राजनीति से प्रेरित
1 min read
रानीगंज से समीर बाद्यकर की रिपोर्ट
रानीगंज :आसनसोल नगर निगम के 91 नंबर वार्ड इलाके में रानीगंज क्षेत्र के टीएमसी पार्षद राजू सिंह के लापता होने के पोस्टर उनके वार्ड के विभिन्न इलाकों में लगाए गए हैं। इसे लेकर एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। अचानक 91 नंबर वार्ड के विभिन्न इलाकों में टीएमसी पार्षद राजू सिंह के नाम पर लापता पोस्टर लगाए गए हैं पोस्टर में यह लिखा है कि राजू सिंह 91 नंबर वार्ड से टीएमसी की टिकट पर जनप्रतिनिधि चुने गए थे वह काफी दिनों से इलाके में नजर नहीं आ रहे हैं बीजेपी की तरफ से इस पर चुटकी ली गई है और कहा गया है कि विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद सिर्फ राजू सिंह नहीं बल्कि रानीगंज के 11 वार्डों के ज्यादातर टीएमसी पार्षद अब अपने वार्ड में नजर नहीं आ रहे हैं शमशेर सिंह का दावा है कि भले ही चुनाव से पहले यह पार्षद अपने वार्ड में दिखाई देते थे लोगों से मिलते थे लेकिन चुनाव परिणाम के बाद यह पूरी तरह से गायब हो चुके हैं जिससे कि लोगों को अपनी रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान में काफी परेशानी हो रही है जबकि टीएमसी ने इस पूरे पोस्टर प्रकरण को राजनीति से प्रेरित बताया है। टीएमसी का दावा है कि इस तरह के पोस्टर लगाकर लोगों के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है अब देखना यह है कि इस पूरे प्रकरण पर भविष्य में ऊंट किस करवट बैठता है














