आसनसोल रेल मंडल के आरपीएफ जसिडिही पोस्ट के जवानों ने तीन नाबालिग बच्चों को बचाया
1 min read
आसनसोल :रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा को रेलवे द्वारा सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है आरपीएफ की टीम हमेशा इस बात के लिए तत्पर रहती है कि अगर किसी यात्री को मदद की आवश्यकता है तो तुरंत उसे मदद पहुंचाई जाए इसी क्रम में कल आसनसोल रेल मंडल के आरपीएफ जसीडीह पोस्ट के जवानों के सतर्कता की वजह से तीन नाबालिग बालकों को बचाया जा सका। आरपीएफ के जवान रोज की तरह कल भी प्लेटफार्म और ट्रेन में गश्त कर रहे थे जब जवानों की नजर इन तीन नाबालिग बच्चों पर पड़ी। आरपीएफ के जवानों ने इन बच्चों से बातचीत की उन्हें सांत्वना दिया उनके भोजन और पानी का बंदोबस्त किया तथा उनको सुरक्षित तरीके से रखा। सारी औपचारिकताएं पूरी करने के उपरांत तथा समुचित सत्यापन के बाद तीन बच्चों को आगे की देखभाल तथा परिजनों के पास सुरक्षित भेजने के लिए चाइल्ड लाइन प्रतिनिधि को सुरक्षित रूप से सुपुर्द कर दिया गया। दरअसल आरपीएफ ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत रेल परिसर में कमजोर बच्चों की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहती है














