आसनसोल साउथ पुलिस फांड़ी की पुलिस ने एलआईसी मोड इलाके से लावारिस वाहन को किया जब्त जांच में जुटी
1 min read
आसनसोल :आसनसोल साउथ पुलिस फांड़ी अन्तर्गत एलआईसी मोड़ इलाके में सुरक्षा डायग्नोस्टिक सेंटर के सामने बीते छह दिनों से एक महिंद्रा XUV500 (वाहन संख्या WB38AF0858) लावारिस हालत में खड़ी थी। आखिरकार गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया और उसे थाने पहुंचा दिया। वाहन के लंबे समय तक यहां पर पर खड़े रहने से इलाके में अटकलों का बाजार गर्म हो गया था। घटना के बारे में सुरक्षा डायग्नोस्टिक सेंटर के सुरक्षा गार्ड महेश दत्त ने बताया कि उक्त वाहन 6 जून 2026 से सेंटर के सामने खड़ी थी। हालांकि यह कोई नहीं बता पाया कि यह गाड़ी किसने और कब वहां पर खड़ी की लेकिन जब कई दिनों तक गाड़ी लेने कोई नहीं पहुंचा तो उन्होंने सेंटर के मालिक को इसकी सूचना दी।
सेंटर प्रबंधन की तरफ आसनसोल साउथ पुलिस फांड़ी को सूचना दी गई। जैसे ही घटना की सूचना मिली पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई भी गाड़ी के बारे में कुछ बात नहीं पाया। इसके बाद पुलिस ने क्रेन बुलाकर वाहन को जब्त कर थाने पहुंचा दिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वाहन का पंजीकरण आसनसोल के हाटन रोड निवासी नदीम इकबाल के नाम पर बताया जा रहा है। पुलिस अब वाहन मालिक से संपर्क स्थापित कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि वाहन इतने दिनों तक सड़क किनारे लावारिस हालत में क्यों खड़ी रही।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वाहन के मालिक के सामने आने का इंतजार कर रही है।














