shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

फोसबेकी सदस्यों ने की बंगाल के वित्त मंत्री सपन दास गुप्ता से मुलाकात बजट को लेकर दिए कई सुझाव दामोदर नदी पर ब्रिज निर्माण पर मिले सकारात्मक संकेत

1 min read

दुर्गापुर :बंगाल में हाल ही में सत्ता परिवर्तन हुआ है। पहली बार बंगाल में भाजपा की सरकार बनी है। शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री बने हैं मुख्यमंत्री बनते ही उन्होंने बंगाल के लोगों से वादा किया है कि औद्योगीकरण के क्षेत्र में बंगाल की जो पहले स्थिति थी उसे फिर से पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जाएगा और बंगाल सरकार की वर्तमान पॉलिसी इस पर आधारित होगी अब जबकि 22 जून को बजट पेश होना है तो उससे पहले बंगाल के वित्त मंत्री विभिन्न वाणिज्यिक संगठनों से मुलाकात कर रहे हैं आज दुर्गापुर में दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े वाणिज्यिक संगठन फोसबेकी के साथ बंगाल के वित्त मंत्री सपन दास गुप्ता ने मुलाकात की यहां संगठन के अध्यक्ष सचिन राय के अलावा संगठन के और भी तमाम सदस्य उपस्थित थे इस मौके पर वित्त मंत्री सपन दास गुप्ता के जरिए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को ज्ञापन सोपा गया। इसके जरिए फोसबेकी की तरफ से मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया कि निवेश को लेकर एक साफ़ सूथरी और पारदर्शी पॉलिसी बनाई जाए मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर को विशेष इंसेंटिव की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा फोसबेकी की तरफ से मुख्यमंत्री के सामने कुछ सुझाव रखे गए इनमें सीजीएसटी का रिफंड पावर सब्सिडी कैपिटल इन्वेस्टमेंट सब्सिडी सहित लंबे समय से लंबित एमएसएमई सब्सिडी को प्रदान करना जैसी कई मांगे हैं । फोसबेकी का मानना है कि मुख्यमंत्री के सामने जो सुझाव रखे गए हैं वह सिर्फ दक्षिण बंगाल नहीं बल्कि पूरे पश्चिम बंगाल के औद्योगिकरण को एक नई दिशा देंगे और नई सरकार ने अपने 1 महीने से कुछ ज्यादा समय के दौरान जो फैसले लिए हैं उनसे संगठन के सदस्यों में यह उम्मीद जगी है कि औद्योगीकरण के क्षेत्र में बंगाल जो पिछले कई दशकों से पीछड़ रहा था वर्तमान सरकार के समय काल में उसमें परिवर्तन आएगा और औद्योगीकरण को एक नई ऊर्जा प्राप्त होगी। वहीं वित्त मंत्री सपन दास गुप्ता को दिए गए एक पत्र के जरिए भी वाणिज्यिक संगठन की तरफ से कई मांगे रखी गई इन में दामोदर नदी पर ब्रिज बनाना एमएसएमई तथा बड़े प्रोजेक्ट के लिए नए इंसेंटिव प्रदान करना बंगाल में लागू लैंड सीलिंग के नियम को समाप्त करना स्पेशल इकोनामिक जोन के निर्माण के अनुमति देना जैसी कुछ मांगे हैं जिनकी तरफ वित्त मंत्री का ध्यान आकर्षित किया गया इस बारे में फोसबेकी के अध्यक्ष सचिन राय ने कहा के आज बंगाल के वित्त मंत्री सपन दास गुप्ता के साथ जो बैठक हुई वह काफी सकारात्मक रही और उन्होंने संगठन के सदस्यों द्वारा जो सुझाव प्रदान किए गए उनको काफी गौर से सुना और उनको नोट किया और आश्वासन दिया कि औद्योगिकरण और बंगाल की अर्थव्यवस्था को बेहतर करने के लिए इनमें से ज्यादातर सुझावों पर गंभीरता के साथ विचार किया जाएगा। सचिन राय ने कहा कि दामोदर नदी पर ब्रिज बनाने का भी अनुरोध किया गया है उनको पूरी उम्मीद है कि ब्रिज निर्माण का कार्य बहुत जल्दी शुरू हो जाएगा उन्होंने कहा कि आज वित्त मंत्री सपन दास गुप्ता के साथ जो बैठक हुई उससे उन्हें लगता है कि औद्योगिकरण और अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में आज की बैठक काफी सहायक सिद्ध होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page