महिला निर्मल साथी कर्मचारी ने लगाया ड्यूटी के दौरान उनसे मारपीट का आरोप
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के वार्ड नंबर 57 इलाके में निर्मल साथी परियोजना से जुड़ी एक महिला कर्मचारी कदम बाउरी ने आज शिकायत की कि जब वे एक जगह बैठी थी और काम के दौरान कुछ देर के लिए आराम कर रही थी, तो एक स्थानीय महिला उनके पास आई और कुछ बहस के बाद उन पर हाथ उठा दिया। कदम बाउरि ने कहा कि उस महिला ने पूछा कि क्या कदम बावरी ने अन्नपूर्णा भंडार का फॉर्म जमा कर दिया है तो कदम बाउरि ने कहा कि नही। इसपर महिला ने जवाब दिया कि उसने अभी तक फॉर्म जमा नहीं किया है। जवाब में कदम बाउरी ने उन्हें सलाह दी कि वे बोरो नंबर सात में जाकर फॉर्म जमा कर दें, वहां 15, 16 और 17 जून को कैंप लगेगा. वे उस कैंप में फॉर्म जमा कर सकती हैं या ऑनलाइन जमा कर सकती हैं. इसके बाद महिला ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बारे में कहा कि वह पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशियों को लेकर आईं, जिसके कारण अब उन्हें अन्नपूर्णा भंडार से लाभ लेने में दिक्कत हो रही है और भाजपा भी साधारण महिलाओं को परेशान कर रही है । कदम बाउरी ने जवाब दिया कि वह सरकारी काम कर रही थीं और उन्हें कुछ भी नहीं पता। उन्होंने कहा कि अगर सरकारी काम करते हुए ड्यूटी के दौरान उन पर इस तरह से हमला होता है तो वह काम कैसे करेंगे उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई














