कुल्टी के 58 नंबर वार्ड के कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति से लोग परेशान भाजपा नेता टिंकू वर्मा ने लिया स्थिति का जायजा
1 min read
कुल्टी :कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के 58 नंबर वार्ड अंतर्गत 5 नंबर तथा 6 नंबर और बाउरी पाड़ा इलाके में पानी की समस्या के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, आज आसनसोल जिला भाजपा मीडिया सेल प्रभारी टिंकू वर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस प्रशासन तथा आसनसोल नगर निगम के इंजीनियरों ने इन सभी क्षेत्रों का दौरा किया। लोगों ने बताया कि पिछले तीन महीने से पानी की समस्या है. फिलहाल पानी का फोर्स इतना कम है कि लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. टिंकू बर्मा ने कहा कि आज सुबह उन्हें फोन आया और इन सभी इलाकों में पानी की समस्या की जानकारी दी गयी. वह पुलिस प्रशासन और नगर निगम इंजीनियरों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर यहां आये। उन्होंने कहा कि फिलहाल पानी की समस्या को दूर करने के लिए पानी के टैंकर मंगाये गये हैं. साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि पानी की समस्या किस कारण से हो रही है। टिंकू वर्मा ने आशंका जताई कि जो लोग अभी तक इस क्षेत्र में सत्ता का सुख भोग रहे थे अब पैरों तले जमीन खिसकने से वह लोग परेशान हैं और हो सकता है कि उन्होंने जानबूझकर पानी की आपूर्ति में समस्या का निर्माण कराया हो उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कोई मामला नजर आया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने भी बताया कि उन्हें पिछले 3 महीने से भी ज्यादा समय से पानी की परेशानी हो रही है और अभी उनके इलाके में पानी का फोर्स इतना काम है कि सब लोग पानी भर नहीं पाते कुछ महिलाओं ने यहां तक बताया कि घर में नल के लिए पैसे भी जमा कर दिए गए हैं लेकिन फिर भी घर में नल नहीं लगा है और जिन लोगों के घर में नल लगा भी है उन नलों में पानी का फोर्स कितना कम है कि लोगों को कोई फायदा नहीं हो रहा है। वहीं कुछ अन्य महिलाओं ने पानी की आपूर्ति में राजनीतिक पक्षपात का आरोप लगाया














