अल्पसंख्यकों और एससी एसटी समुदाय की रक्षा के मुद्दे पर भीम आर्मी का आंदोलन
1 min read
आसनसोल :भीम आर्मी ने आज पश्चिम बर्दवान के जिला शासक कार्यालय का घेराव किया, भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील रुइदास ने कहा कि पहले भी जिला शासक से अपील की गई थी कि जिस तरह से पश्चिम बर्दवान जिले भर में अल्पसंख्यक ईसाइयों और मुसलमानों और एससी और एसटी समुदाय के लोगों पर अत्याचार किया जा रहा है, उसके खिलाफ कार्रवाई करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया था। लेकिन यह अत्याचार फिर भी नहीं रुके हैं, इसलिए आज फिर से जिला शासक कार्यालय का घेराव किया गया है. जिला शासक का घेराव किया गया और आज फिर लिखित रूप से सूचित किया गया कि अगर अगले सात दिनों के भीतर ये सभी अत्याचार नहीं रोके गए तो भीम आर्मी बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेगी. उन्होंने पांडेबेश्वर और उखड़ा थाने के प्रभारीयों के संदर्भ में शिकायत करते हुए बताया कि वह लोग संविधान का उल्लंघन कर रहे हैं और अल्पसंख्यक लोगों को जो अधिकार संविधान में दिए हैं उनकी रक्षा में तत्पर नहीं होते हैं














