बाराबनी के मेलाकोला में तालाब से मिट्टी काट कर बेचने का आरोप स्थानीय लोगों ने की जांच की मांग
1 min read
बाराबनी :बाराबनी विधानसभा अंतर्गत मेलाकोला बाईपास के निकट एक तालाब से मिट्टी काट कर बेचने का आरोप सामने आया है स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि एक तालाब से मिट्टी काटकर बेचा जा रहा है जब हमने वहां कार्य कर रहे कुछ श्रमिकों से बात की तो उन्होंने कहा कि उनके पास मिट्टी काटने की प्रशासनिक अनुमति है लेकिन जब उनसे पूछा गया कि उनके पास मिट्टी काटने की अनुमति है मिट्टी बेचने की भी अनुमति है क्या तो इसका उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया इस कार्य से जुड़े लोगों का दावा है कि तालाब के बन जाने से पूरे गांव का विकास होगा स्थानीय लोगों को ही लाभ मिलेगा हालांकि स्थानीय लोगों से जब हमने बात की तो उन्होंने बताया कि अगर मिट्टी का व्यवसायिक उपयोग या बिक्री की जाती है तो उसके लिए सरकारी अनुमति की आवश्यकता होती है यहां यह देखना है कि जो कार्य यहां पर हो रहा है उसके लिए आवश्यक सरकारी अनुमति है या नहीं और नियमों का पालन किया जा रहा है या नहीं समाचार लिखे जाने तक स्थानीय प्रशासन की तरफ से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है स्थानीय लोगों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।














