shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

आसनसोल चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के सचिव ने मेयर को लिखा पत्र कहा नहीं कर पा रहे हैं तो काम तो छोड़ें कुर्सी

1 min read

आसनसोल :आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा ने आज मेयर विधान उपाध्याय को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने नगर निगम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं शंभू नाथ झा ने अपने पत्र में लिखा कि पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि वर्तमान नगर निगम बोर्ड की कार्यशैली बिल्कुल भी सही नहीं है उन्होंने कहा कि नगर निगम जनता से बड़े-बड़े वादे तो करती है लेकिन जब उन वादों को पूरा करने का समय आता है तो उन्हें सांप सूंघ जाता है शंभू नाथ झा ने कहा की नगर निगम की तरफ से शहर के लोगों को राहत पहुंचाते हुए घोषणा की गई थी कि हटन रोड के दोनों तरफ से अतिक्रमण हटाया जाएगा लोगों को लगा था की अब शायद उनकी तकलीफ का निराकरण होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव ने अपने पत्र में लिखा की कहा गया था कि 16 मई को हटन रोड से अतिक्रमण हटाया जाएगा लेकिन फिर वहां के दुकानदारों के अनुरोध पर उन्हें 15 दिन का समय दिया गया नगर निगम द्वारा आधिकारिक रूप से मेमो जारी कर इसकी घोषणा भी की गई और यह भी कहा गया की 15 दिनों की मोहलत के बाद और कोई समय नहीं दिया जाएगा लेकिन देखा जा रहा है कि उस मोहलत को पार हुए भी 11 दिन हो गए हैं लेकिन अभी तक कोई काम नहीं हो रहा है ऐसा लग रहा है कि नगर निगम गहरी नींद में सो रही है शंभू नाथ झा ने अपने पत्र में इसे शहर के लोगों के साथ धोखा बताया और कहा की नगर निगम की कथनी और करनी में जो फर्क आ गया है। अब आसनसोल की जनता नगर निगम के किसी भी वादे पर भरोसा करना छोड़ चुकी है शंभू नाथ झा ने मेयर को लिखे अपने पत्र में उनसे अनुरोध किया है कि अगर उन्हें नगर निगम में मेयर के रूप में अपने कार्यों के निर्वहन में कोई अड़चन आ रही है तो वह कोलकाता के मेयर का अनुकरण करें और अपने पद से त्यागपत्र दे दें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page