डॉ अजय पोद्दार ने मंत्री के तौर पर संभाला पदभार कहा मंत्री के तौर पर करना चाहते हैं लोगों की सेवा
1 min read
कोलकाता :कुल्टी के दो बार के विधायक डॉ अजय पोद्दार को मुख्यमंत्री शुभेंदू अधिकारी द्वारा पीएचई तथा पीडब्ल्यूडी मंत्रालय की दोहरी जिम्मेदारी सौंपी है। कल डाक्टर अजय पोद्दार ने कोलकाता में नबान्नो में अपने दोनों मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल ली इस बारे में डॉक्टर अजय पोद्दार ने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री द्वारा दो महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी गई है कल पश्चिम बंगाल के सेक्रेटरीएट भवन में उन्होंने मंत्रालय की आईएएस अधिकारी से मंत्रालय को लेकर सारी जानकारी हासिल की। मंत्री ने बताया कि उन्होंने मंत्रालय के सभी अधिकारियों को लेकर एक बैठक भी बुलाई है ताकि आने वाले बारिश के मौसम से पहले किस तरह से मंत्रालय काम करेगा और लोगों को कोई परेशानी ना हो इसे लेकर एक रणनीति बनाई जा सके डॉक्टर पोद्दार ने कहां की वह एक बहुत ही साधारण कार्यकर्ता हैं लेकिन एक साधारण कार्यकर्ता को जिस तरह से पार्टी के प्रदेश नेतृत्व केंद्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री ने दो महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी है इसके लिए वह अपने पार्टी नेतृत्व के आभारी हैं और पूरा प्रयास करेंगे कि उन पर जो विश्वास दिखाया गया है उस विश्वास को पूरा कर सकें डॉ अजय पोद्दार ने कहा कि बारिश का मौसम आने वाला यह बहुत जरूरी हो जाता है कि उनके मंत्रालय की तरफ से जोर-शोर से काम किया जाए ताकि बारिश के मौसम में कोलकाता सहित पूरे बंगाल के लोगों को जिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है वह इस बार ना हो














