shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

सेंट विंसेंट स्कूल के स्विमिंग पूल में डूब कर मृत छात्र के माता-पिता ने की चैताली तिवारी से मुलाकात इंसाफ की लगाई गुहार

1 min read

आसनसोल  :28 मई को आसनसोल के सेंट विंसेंट स्कूल में हुए एक हादसे में अद्विक नामक एक विद्यार्थी स्कूल में चल रहे समर कैंप के दौरान स्कूल के स्विमिंग पूल में डूब कर उसकी मृत्यु हो गई थी इसके बाद काफी हंगामा हुआ था पुलिस में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई थी लेकिन बच्चे के माता-पिता का कहना है कि उन्हें अभी तक इंसाफ नहीं मिला आज वह आसनसोल नगर निगम पहुंचे और उन्होंने आसनसोल नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चैताली तिवारी से मुलाकात की। इस बारे में जब हमने बच्चे के माता-पिता से बात की तो उन्होंने कहा कि 28 तारीख को सुबह वह अपने बेटे को स्कूल छोड़ने गए थे स्कूल छोड़ने के 15 मिनट के अंदर स्कूल का दूसरा एक विद्यार्थी उनके पास आया और कहा कि उनका बेटा स्विमिंग पूल में डूब गया है जब वह दौड़े दौड़े अंदर गए तो देखा कि उनके बेटे को स्विमिंग पूल के किनारे लिटा के रखा गया है वहां पर कोई चिकित्सक या विशेषज्ञ नहीं है और आसपास के अभिभावक ही बच्चे को बचाने का प्रयास कर रहे हैं स्कूल प्रबंधन की तरफ से भी वहां पर कोई व्यक्ति नहीं था बच्चे के माता-पिता ने यह भी आरोप लगाया कि स्विमिंग पूल में कोई प्रशिक्षक नहीं था जो बच्चों को स्विमिंग का प्रशिक्षण दे स्कूल का एक शिक्षक ही बच्चों को स्विमिंग का प्रशिक्षण दे रहा था बच्चे के माता-पिता ने कहा कि लगभग 15 मिनट तक उनका बेटा स्विमिंग पूल के किनारे लेटा रहा लेकिन उसे बचाने का कोई प्रयास नहीं किया गया आखिरकार आसपास जो अभिभावक थे उनके द्वारा ही बच्चे को उठाया गया और डॉक्टर के पास ले जाने का प्रयास किया गया लेकिन इस दौरान प्रबंधन की तरफ से कोई पहल नहीं की गई उन्होंने बताया कि उनके बेटे की मौत को इतने दिन हो गए हैं लेकिन अभी तक स्कूल के प्रिंसिपल ने उनसे मुलाकात तक नहीं की है वहीं उन्होंने पुलिस प्रशासन को लेकर भी कहा कि अभी तक पुलिस प्रशासन इस मुद्दे की जांच ही कर रही है लेकिन अभी भी दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है इसीलिए आज वह नेता प्रतिपक्ष से मिलने आए हैं ताकि उन्हें इंसाफ मिले इस बारे में जब हमने चैताली तिवारी से बात की तो उन्होंने कहा कि किसी मां के लिए उनके बेटे की मौत से बढ़कर सदमा नहीं हो सकता यह बड़े अफसोस की बात है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों की सुरक्षा में इतनी लापरवाही की जा रही है चैताली तिवारी ने कहा की घटना के बारे में उनके पास जो जानकारी है और भी बच्चे इस तरह की दुर्घटना का शिकार हो सकते थे उन्होंने कहा कि बच्चे के माता-पिता को इंसाफ जरूर मिलना चाहिए क्योंकि एक बच्चे के जाने का दुख क्या होता है एक मां होने के नाते वह इसे अच्छी तरह से समझ सकती हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page