shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

कुल्टी के विधायक डॉ अजय पोद्दार को मिला शुभेंदु मंत्रिमंडल में पीएचई और पीडब्ल्यूडी मंत्रालय

1 min read

कोलकाता :कुल्टी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर दो बार विधायक बने डॉ अजय पोद्दार को पहली बार बंगाल में भाजपा की सरकार बनते हैं मंत्री बनाया गया था। आज डॉक्टर अजय पोद्दार को मंत्रालय भी दे दिया गया डॉ अजय पोद्दार को पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग एंड पब्लिक वर्क्स डिपार्मेंट मंत्रालय दिया गया। आपको बता दें कि डॉ अजय पोद्दार एक प्रैक्टिसिंग डॉक्टर है और पिछले लंबे समय से वह कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में एक चिकित्सक के रूप में लोगों की सेवा करते आए हैं। उन्हें पीएचई तथा पीडब्ल्यूडी जैसे दो बहुत महत्वपूर्ण विभाग दिए गए हैं उम्मीद है कि एक चिकित्सक के रूप में उनके लंबे अनुभव का इस्तेमाल करते हुए इन दोनों ही मंत्रालय को सुचारू ढंग से चलाने में डॉक्टर अजय पोद्दार को मदद मिलेगी। पश्चिम बर्दवान जिले के लिए निश्चित रूप से वर्तमान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल एक बहुत अच्छी खबर लेकर आया है क्योंकि इससे पहले आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल महिला और बाल विकास तथा अर्बन डेवलपमेंट एंड म्युनिसिपल अफेयर्स मंत्रालय दिया गया था और अब डॉक्टर अजय पोद्दार को भेज दो महत्वपूर्ण मंत्रालय दिए गए हैं कहा जा सकता है कि पश्चिम बर्दवान जिले की जनता ने जिस तरह से सभी 9 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को जीत दिलवाई थी उसका मान रखते हुए मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल में दो कैबिनेट मंत्री इस जिले से रखे हैं और दोनों को ही बहुत महत्वपूर्ण मंत्रालय दिए गए हैं डॉ अजय पोद्दार के मंत्रालय की घोषणा से कुल्टी में उनके समर्थकों में खुशी देखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page