shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

बाराबनी के आमनला प्राथमिक विद्यालय में छत का प्लास्टर गिरने से तीन विद्यार्थी घायल

1 min read

बाराबनी :बाराबनी विधानसभा अंतर्गत आमनला प्राथमिक विद्यालय में आज तीसरी कक्षा का क्लास चलते समय छत की सीलिंग का प्लास्टर टूट कर गिर गया इस घटना में तीन बच्चे बुरी तरह घायल हो गए उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई घटना की सूचना पाकर विधायक अरिजित राय मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्कूल प्रबंधन से बातचीत की और किस वजह से यह दुर्घटना घटी यह पता लगाने का प्रयास किया। इस बारे में अरिजीत राय ने पत्रकारों से बातचीत के क्रम में बताया कि पिछले 15 सालों में जो भ्रष्टाचार हुआ है उसी की वजह से आज तीन बच्चे मरते मरते बचे उन्होंने कहा कि मरम्मत के नाम पर सिर्फ स्कूल बिल्डिंग की लीपा पोती की गई है और इस वजह से आज यह दुर्घटना घटी अरिजीत राय ने कहा कि घटना को लेकर प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है और इस मरम्मत के कार्य के साथ जुड़े हुए ठेकेदार और इंजीनियर को छोड़ा नहीं जाएगा उनके खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई जाएगी और अगर वह दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी अरिजीत राय ने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर भारतीय जनता पार्टी जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या उस रूम में कक्षाएं चलेंगी तो अरिजीत राय ने कहा कि उनकी बीडियो से बात हुई है और आज उस रूम को बंद करके रखा गया है कल इंजीनियर आएंगे और कक्षा का जायजा लेंगे अगर वहां पर बच्चों को पढ़ाने लायक स्थिति है तो क्लास चलने दिया जाएगा वरना बच्चों को किसी दूसरे सरकारी जगह पर स्थानांतरित किया जाएगा ताकि उनकी पढ़ाई जारी रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page