डाक्टर देवाशीष सरकार के त्यागपत्र के फैसले को एमएमआईसी दिव्येंदु भगत ने बताया व्यक्तिगत कहा मेयर से बात करके वह लेंगे निर्णय
1 min read
आसनसोल नगर निगम के 6 नंबर बोरो चेयरमैन डाक्टर देवाशीष सरकार ने आज अपने चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया इसे लेकर हमने आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी दिव्येंदु भगत से बात की तो उन्होंने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत फैसला है लेकिन यह भी सच है कि यह पद पर रहते हुए अगर काम नहीं कर पा रहे थे तो पद पर पड़े रहने का भी कोई मतलब नहीं है उन्होंने कहा कि अभी उन्होंने इस्तीफा देने के बारे में कोई फैसला नहीं दिया है बहुत जल्द वह इस बारे में मेयर विधान उपाध्याय से बात करेंगे और मेयर जैसा निर्देश देंगे उसी प्रकार से काम किया जाएगा उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम आने वाला है ऐसे में बहुत से काम करना जरूरी है लेकिन देखा जा रहा है कि पिछले कुछ समय से काम करने में सुविधा हो रही है ऐसे में पद पर बने रहने का कोई मतलब नहीं होता है उन्होंने एक बार फिर बताया कि बहुत जल्द वह मेयर से इस संदर्भ में बात करेंगे और उनके निर्देश पर एक फैसला लिया जाएगा














