आनंदम रेजिडेंसी के हनुमान चालीसा पाठ अनुष्ठान में जारी है श्रद्धालुओं का आना
1 min read
आसनसोल :कल आसनसोल के पंचगछिया स्थित आनंदम रेजीडेंसी में हनुमान चालीसा पाठ अनुष्ठान का आठवां दिन था भक्तों की भीड़ देखने लायक थी हनुमान चालीसा सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भक्ति में लीन हो रहे हैं। कल इंडिया इंटरनेशनल स्कूल के कर्णधार एके शर्मा अपने पूरे परिवार के साथ हनुमान चालीसा पाठ का श्रवण करने पहुंचे। एके शर्मा और उनके पूरे परिवार ने इस अलौकिक परिवेश को आत्मसात किया और उपस्थित पुरोहितों के दर्शन किए और हनुमान चालीसा पाठ सुना यहां पर जो अलौकिक माहौल बना है वहां आकर सभी श्रद्धालु बहुत आनंदित हो रहे हैं उनके चेहरों पर एक अलग ही तेज नजर आ रहा है।

यहां जो भी आ रहा है वह बजरंगबली के प्रभाव से प्रभावित होकर एक अलग ही अनुभूति को महसूस कर रहा है। सिर्फ आसनसोल ही नहीं बल्कि पूरे पश्चिम बंगाल के कोने-कोने से श्रद्धालु पंचगछिया आ रहे हैं और इस महान आयोजन का हिस्सा बन रहे हैं यहां आने वाले सभी श्रद्धालु भक्ति के एक ऐसे सागर में डूब रहे हैं जिसकी वर्णना शब्दों में नहीं की जा सकती। हनुमान चालीसा पाठ का यह अनुष्ठान 12 तारीख तक चलेगा और आशा की जा रही है कि श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती ही जाएगी प्रतिदिन रात को यहां श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाता है जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं लेकिन आनंदम रेजिडेंसी द्वारा जो प्रबंध किया गया है उससे किसी को रत्ती भर भी परेशानी या असुविधा नहीं हो रही है सभी बेहद सुचारू ढंग से हनुमान चालीसा पाठ का श्रवण कर रहे हैं इस अलौकिक परिवेश का आनंद उठा रहे हैं और प्रसाद भी ग्रहण कर रहे हैं धार्मिक अनुष्ठान के अंत में इस देश के प्रसिद्ध भजन गायक आनंदम रेजिडेंसी पहुंचेंगे और अपने भजनों से शिल्पांचल के लोगों को भक्तिरस से सराबोर करेंगे














