बोरो चेयरमैन डाक्टर देवाशीष सरकार ने बोरो चेयरमैन के पद से दिया इस्तीफा कहा जनादेश का होना चाहिए सम्मान
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के बोरो नंबर 6 के चेयरमैन डॉ. देबाशीष सरकार ने आज बोरो चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया. जब डॉ. देबाशीष सरकार से उनके इस्तीफे के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने से उन्हें बोरो चेयरमैन के रूप में काम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, इसलिए उन्हें लगा कि जब वह पद पर रहकर काम नहीं कर पा रहे हैं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए, इसलिए उन्होंने इस्तीफा दे दिया। इसके अलावा सितंबर में उन्होंने अपने बोरो के तहत कुछ मामलों पर जांच की मांग की थी, उन्होंने कहा कि मेयर विधान उपाध्याय ने जांच शुरू कर दी है। डॉ. देबाशीष सरकार ने कहा कि अगर जरूरी हो तो जांच ईडी या सीबीआई से कराई जानी चाहिए, लेकिन सच्चाई उजागर होनी चाहिए जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके इस्तीफे के पीछे कोई राजनीतिक दबाव था, तो उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया. डॉ. देबाशीष सरकार ने कहा कि पूरे राज्य में जनता ने बदलाव के पक्ष में फैसला दिया है, इसलिए उन्हें लगा कि उन्हें इस फैसले को स्वीकार कर लेना चाहिए और इस्तीफा दे देना चाहिए, खासकर तब जब वे अपने कर्तव्यों को पूरा करने में सक्षम नहीं हैं डॉ देवाशीष सरकार ने कहा कि वह फिलहाल पार्षद के पद पर बने रहेंगे और फिलहाल उन्होंने पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है














