मंत्री डाक्टर अजय पोद्दार ने मनबेड़िया में मनबेड़िया प्रीमियर लीग के फाइनल मैच का किया उद्घाटन
1 min read
कुल्टी :मंगलवार को मारवाड़ी विद्यालय स्कूल ग्राउंड में व्हाइट टाइगर क्लब द्वारा आयोजित मनबेडिया प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के फाइनल मैच का उद्घाटन पश्चिम बंगाल सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ अजय कुमार पोद्दार द्वारा किया गया। फाइनल मैच एस.एस. एस एकादश कुल्टी एवं नियामतपुर एकादश के बीच खेला गया। मैच की शुरुआत में सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया, डॉ अजय पोद्दार ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया एवं दोनों टीम को शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संबोधन में आयोजन समिति को अच्छे आयोजन के लिए बधाई दिया एवं भविष्य में हर संभव सहयोग की बात कहीं। मौके पर एस.एस. एस एकादश कुल्टी के काजल गोस्वामी, नियामतपुर एकादश के काशिफ सिद्दीकी आयोजन समिति के राजू यादव,संजय यादव,तारक साव,अभी मिश्रा,अरविंद रजक, ज्ञानेंद्र झा,राम अमित,रोहित,अजय सिंह,गोलू,पवन,छोटू सिंह,सूरज साव सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।














