shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

मंत्री डॉ अजय पोद्दार ने लगाया जनता दरबार अपनी समस्याओं का समाधान पाकर लोगों में दिखी खुशी

1 min read

कुल्टी :कुल्टी के दो बार के भाजपा विधायक डॉ अजय पोद्दार को इस बार भाजपा की सरकार में शुभेंदु अधिकारी द्वारा मंत्री पद दिया गया है डॉ अजय पोद्दार द्वारा कुल्टी थाना के निकट विधायक कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया यहां आज 18 नंबर वार्ड सीतारामपुर इलाके से एक महिला आई और उन्होंने अपनी परेशानी मंत्री के सामने बयां की। उनकी परेशानी को बहुत जल्द दूर कर दिया गया और उनकी समस्या का समाधान हो गया। इससे वह महिला बहुत खुश दिखी। उन्होंने कहा कि जो समस्या लेकर वह आई थी वह बहुत पुरानी समस्या थी बार-बार प्रशासन को कहने के बावजूद उनकी समस्या का निराकरण नहीं हो रहा था लेकिन आज मंत्री डॉ अजय पोद्दार के जनता दरबार में आते ही उनकी समस्या का समाधान हो गया उन्होंने इसके लिए युवा भाजपा नेता टिंकू वर्मा को धन्यवाद दिया जिन्होंने उनके जनता दरबार में आने का रास्ता सहज बनाया वहीं इस बारे में जब हमने मंत्री डॉक्टर अजय पोद्दार से बात की तो उन्होंने कहा कि जब इससे पहले वह टीएमसी के शासनकाल में यहां से विधायक थे तो उन्हें काम नहीं करने दिया जाता था उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि टीएमसी का मंत्रिमंडल ही काम नहीं करता था तो वह कहां से काम कर पाएंगे । लेकिन अब भाजपा की सरकार बन चुकी है और मुख्यमंत्री का आदेश है कि जनता के लिए 24 घंटे काम करते रहना होगा और उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान निकालना होगा। इसी दिशा में वह प्रयास कर रहे हैं उन्होंने कहा कि उनकी सबसे पहली प्राथमिकता इस विधानसभा क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर करने की होगी इसके साथ ही शिक्षा स्वास्थ्य जैसी बुनियादी समस्याओं के निराकरण का भी वह प्रयास करेंगे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी द्वारा जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किया जा रहा है पहली कैबिनेट बैठक में ही बीएसएफ को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश सीमा पर तार लगाने के लिए जमीन उपलब्ध कराई गई इसके अलावा अन्नपूर्णा भंडार परियोजनाओं जैसे परियोजनाओं को शुरू किया गया यह दिखाता है कि वर्तमान भाजपा सरकार सिर्फ और सिर्फ जनता के लिए काम करना चाहती है और इसी को वह सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page