कर्मातीर्था में निगम के दुकानों को लेकर मेयर के नेतृत्व में हुई जरूरी बैठक
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल नगर निगम में मेयर के चेंबर में एक जरूरी बैठक हुई यहां विभिन्न बोरो चेयरमैन दोनो डिप्टी मेयर सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। आपको बता दे कि आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 25 में स्थित कर्मतीर्था में नगर निगम द्वारा कई दुकानों का निर्माण कराया गया था. कई मेहनतकश लोगों को नगर निगम में आवेदन करने पर यहां दुकानें चलाने की अनुमति मिल गई। 2022 से चलने वाला परमिट समाप्त होने के कारण आज दुकानदारों को नगर निगम में बुलाया गया और पूछा गया कि क्या वे भविष्य में दुकान चलाने के इच्छुक हैं। कुछ दुकानदारों ने कहा कि वह दुकान चलाने में इच्छुक नहीं है क्योंकि वहां पर उन्हें लाभ नहीं हो रहा है ऐसे दुकानदारों का बताया गया कि वह अपनी दुकान नगर निगम के हवाले कर दें जो दुकानदार अभी भी दुकान चलाने को इच्छुक हैं उन्हें दुकान चलाते रहने दिया जाएगा














