धर्मांतरण के खिलाफ बर्नपुर में फुटा लोगों का गुस्सा
1 min read
बर्नपुर :भाजपा और आरएसएस के सदस्य आज बर्नपुर स्टेशन रोड के पास संगम नामक एक मैरिज हॉल में गए और शिकायत की कि यहां हिंदू धर्म के लोगों को ईसाई धर्म में परिवर्तित किया जा रहा है। बीजेपी और आरएसएस के सदस्यों ने बताया कि पिछले 8 महीनों से यहां ऐसी गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं. जब शिकायत मिलने के बाद वह लोग यहां पर आए तो देखा कि शिकायत सही है कुछ वीडियो उन्होंने देखा जिसमें यह साफ नजर आ रहा था कि यहां पर गरीब लोगों को जमीन शिक्षा यहां तक की पैसे का प्रलोभन देकर ईसाई धर्म में परिवर्तित किया जा रहा था। जब उन्होंने इस अनुष्ठान के आयोजकों से बात की तो आयोजकों का कहना था कि संगम मैरिज हॉल के मालिक ने उन्हें इसकी अनुमति दी है लेकिन यहां सवाल यह उठता है कि संगम मैरिज हॉल के मालिक ने उन्हें अनुष्ठान करने की अनुमति दी थी किसी का धर्म परिवर्तन करने की अनुमति नहीं यहां तक की पुलिस को भी इस बात की जानकारी नहीं थी इसलिए घटना की जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में वहां आ चुके थे पुलिस वहां पर पहुंची और उन्होंने आयोजकों से काफी देर तक बात की उसके बाद जब आयोजकों में से एक व्यक्ति को पुलिस लेकर जा रही थी तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने काफी देर तक पुलिस कि उसे गाड़ी का पीछा किया जिसमें आयोजकों में से एक व्यक्ति को बैठ कर ले जाया जा रहा था।














