प्रधानमंत्री की अपील पर सामाजिक संगठन दोसर की तरफ से जिला अस्पताल में किया गया एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण
1 min read
आसनसोल :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पर्यावरण की रक्षा और ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ धरती के रक्षा कवच के रूप में ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण का आवाहन किया गया है। इसी कड़ी में आज सामाजिक संगठन दोसर की तरफ से आसनसोल जिला अस्पताल परिसर के अंदर 100 के करीब पौधे लगाए गए । इस बारे में भाजपा नेता और संगठन से जुड़े प्रशांत चक्रवर्ती ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वृक्षारोपण पर जोर दिया गया है ताकि ग्लोबल वार्मिंग से बचा जा सके आज आसनसोल जिला अस्पताल परिसर के अंदर 100 के करीब पौधे लगाए गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुकार पर ही अभियान शुरू किया गया है इसे आगे भी जारी रखा जाएगा उन्होंने सभी से एक-एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाने का आव्हान किया और उस पेड़ को जैसे हम अपनी मां की देखभाल करते हैं ठीक उसी प्रकार देखभाल करने की अपील की गई ताकि हम इस धरती को हरा भरा कर सकें














