*विश्व साइकिल दिवस पर आसनसोल में साइकिल रैली का आयोजन*
1 min read
आसनसोल :रविवार को विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आसनसोल के पोलो मैदान से एक साइकिल रैली निकली जिसमें लगभग 500 व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। इनमें महिला पुरुष बच्चे सभी शामिल थे। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आयोजित इस रैली की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस मौके पर यहां एडीएम के अलावा विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न संगठनों के शीर्ष पदाधिकारी उपस्थित थे। रैली में शामिल साइकिल सवारों को झंडा दिखाकर रवाना किया गया। राज्य सरकार की तरफ से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि साइकिल चलाना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है और छोटे-छोटे कम दूरी के कार्यों के लिए अगर हम साइकिल चलाते हैं तो जैसे हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ठीक उसी प्रकार पर्यावरण में होने वाला प्रदूषण भी काफी हद तक कम होगा। उन्होंने कहा कि आज विश्व साइकिल दिवस है और आज आसनसोल में इसे मनाया जा रहा है इसका एकमात्र उद्देश्य यह है कि आसनसोल के लोगों में भी साइकिल चलाने को लेकर जागरूकता बढ़े ताकि न केवल हम अपने स्वास्थ्य को अच्छा रख सकें पर्यावरण को भी निर्मल बना सकें ।वहीं इस रैली में शामिल लोगों ने कहा कि इस रैली में शामिल होकर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है बचपन की यादें ताजा हो गई उन्होंने कहा कि आज से वह यह शपथ लेते हैं कि अपने रोजाना की जिंदगी में छोटे-छोटे कम दूरी के कार्यों के लिए वह साइकिल का इस्तेमाल जरूर करेंगे जिससे कि उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा पर्यावरण निर्मल रहेगा और पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए आर्थिक रूप से भी यह एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है














