shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
June 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

बिधाननगर की मेयर के इस्तीफे पर मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा मानसून से ठीक पहले उनका इस्तीफा दुर्भाग्य जनक

1 min read

आसनसोल :बिधाननगर की मेयर कृष्णा चक्रवर्ती ने कल मेयर पद से इस्तीफा दे दिया था इसे लेकर हमने राज्य की अर्बन डेवलपमेंट एंड म्युनिसिपल अफेयर्स मंत्री अग्निमित्रा पाल से पूछा कि आखिर कृष्णा चक्रवर्ती के इस्तीफे की वजह क्या हो सकती है और कृष्णा चक्रवर्ती ने कहा है कि उन्होंने अपना इस्तीफा उन्हें भेज दिया है इस पर मंत्री ने कहा कि अभी तक उन्हें देखने का मौका नहीं मिला है कि मेयर का इस्तीफा उनके पास आया है या नहीं हालांकि मंत्री ने इस बात पर हैरानी जताई कि इतने साल मेयर रहने के बाद अचानक बंगाल में सत्ता परिवर्तन होते ही और बारिश का मौसम आने से ठीक पहले उन्होंने मेयर पद से इस्तीफा क्यों दे दिया अग्निमित्रा पाल ने कहा के भाजपा की तरफ से या सरकार की तरफ से किसी ने भी उन्हें मेयर पद से इस्तीफा देने के लिए नहीं कहा था राज्य सरकार हमेशा चाहती है कि वह विरोधियों को भी साथ लेकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाएं इसीलिए मुख्यमंत्री शुभेंदू अधिकारी द्वारा बार-बार यह कहा गया है कि प्रशासनिक बैठकों में विरोधी दल के विधायकों को भी बुलाना है और उनकी बात प्राथमिकता के आधार पर सुननी है और वह ऐसा कर भी रहे हैं फिर भी कृष्णा चक्रवर्ती ने इस्तीफा क्यों दिया इसका जवाब तो वही दे सकतीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखती है और यही वजह है कि मुख्यमंत्री बनते ही शुभेंदू अधिकारी ने यह साफ कर दिया था कि राजनीतिक विरोध तो रहेगा लेकिन बात जब प्रशासन की होगी बात जब लोगों तक नागरिक और प्रशासनिक सुविधाओं को पहुंचाने की होगी तो सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों मिलकर काम करेंगे और यही असली लोकतंत्र है। उन्होंने कहा कि जब बंगाल में टीएमसी की सरकार थी और आसनसोल जिला अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक होती थी तब उन्हें उस बैठक में आमंत्रित नहीं किया जाता था जबकि आसनसोल जिला अस्पताल आसनसोल दक्षिण विधानसभा अंतर्गत पड़ता है और वह पिछली बार भी यहां से विधायक थीं। जबकि रानीगंज के पूर्व विधायक तापस बनर्जी को बुलाया जाता था इससे ही पता चलता है कि टीएमसी को लोकतंत्र पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है अग्निमित्रा पाल ने साफ कहा कि भाजपा सबको साथ लेकर विकास कार्यों को आगे लेकर जाना चाहती है और उन्होंने विपक्षी विधायकों और पदाधिकारीयों का आव्हान किया कि वह भाजपा सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लोगों के विकास के लिए काम करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page