पूरे विश्व के साथ-साथ आसनसोल में भी मनाया गया गुड फ्राइडे:
1 min read

आसनसोल: आज पूरे विश्व के साथ-साथ आसनसोल में भी ईसाइयों का पवित्र दिन गुड फ्राइडे मनाया गया इस मौके पर आसनसोल के हाटन रोड इलाके में स्थित सैक्रेड हार्ट चर्च में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां ईसाई समुदाय के लोग बड़ी तादाद में जुटे उन्होंने ईसा मसीह के सामने प्रार्थना की फादर के नेतृत्व में ईसाई समुदाय के लोगों ने गुड फ्राइडे के दिन ईसाई समुदाय के सभी धार्मिक उपचारों का निर्वहन किया आपको बता दें कि गुड फ्राइडे ही वह दिन है जब ईसा मसीह को क्रॉस पर लटकाया गया था ईसाई समुदाय के लोग इस दिन को पूरी श्रद्धा के साथ मनाते हैं और मानवता की खातिर ईसा मसीह के बलिदान को याद करते हैं












