सेंट क्रिस्टोफर मिशन स्कूल के बच्चों ने बांटा ठंडा शरबत अभिजीत घटक रहे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद:
1 min read

आसनसोल:इस साल मार्च-अप्रैल के महीने से ही प्रचंड गर्मी ने लोगों की जान आफत में डाल दी है ऐसे में जरूरत के काम से घर से बाहर निकलने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ऐसे लोगों को राहत पहुंचाने के मकसद से सेंट क्रिस्टोफर मिशन स्कूल और इंडियन स्पोर्टिंग क्लब के सहयोग से हाटन रोड इलाके में राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाने का कार्यक्रम किया गया सेंट क्रिस्टोफर मिशन स्कूल के बच्चों ने आने जाने वाले राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया इस भीषण गर्मी में ठंडा शरबत पीकर राहगीरों के चेहरों पर जो खुशी देखी गई वह अवर्णनीय थी कार्यक्रम के दौरान टीएमसी नेता और पश्चिम बर्दवान जिला आईएनटीटीयुसी अध्यक्ष अभिजीत घटक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे स्कूल के बच्चों और शिक्षक शिक्षिकाओं की तरफ से अभिजीत घटक का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया और उनकी बैज पोशी की गई इस मौके पर अभिजीत घटक ने सेंड क्रिस्टोफर मिशन स्कूल और आसनसोल स्पोर्टिंग क्लब की तरफ से चलाए गए इस अभियान की सराहना की और कहा कि जिस तरह से इस प्रचंड गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है वह काबिले तारीफ है खास करके इस अभियान में बच्चों के सम्मिलित होने पर उन्होंने दोगुनी खुशी जाहिर की और कहा कि बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का बोध कम उम्र से ही डालना चाहिए ताकि आगे चलकर वह एक जिम्मेदार नागरिक बने














