मंगलपुर ब्रिज के पास हुआ हादसा दो की मौत 9 घायल:
1 min read

रानीगंज: नियामतपुर के साउथ पुर से आ रहा ईसीएल का एक डंपर रानीगंज के मंगलपुर ओवर ब्रिज से नीचे गिर गई। घटना में डंपर में सवार 11 लोगों में से दो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि अन्य घायलों को रानीगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की विशाल टीम मौके पर पंहुच गई। मृत व्यक्तिओं को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया वहीं घायलों को असपताल भेजा गया














