shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

केडी सिम इलाके के पत्थर खदान में लापता बच्चों के परिजनों ने किया हटन रोड जाम:

1 min read

आसनसोल:

गुरुवार दोपहर को आसनसोल उत्तर थाना अंतर्गत केडी सिम इलाके में एक बंद पड़े पत्थर खदान नहाने के लिए गए सात बच्चों में से 2 बच्चे लापता हो गए थे जिनका 24 घंटे से ऊपर बीत जाने के बाद भी कोई पता नहीं चला । इसके खिलाफ इन बच्चों के परिजनों ने शुक्रवार शाम को हटन रोड जाम कर दिया। इनका आरोप था यह पूरी तरह से प्रशासन की लापरवाही और नाकामी है इसी के खिलाफ इन्होंने पथावरोध किया । इन्होंने कोलकाता से विशेषज्ञ गोताखोरों की टीम को बुलाकर उनके बच्चों का पता लगाने की मांग की । विदित हो कि गुरुवार दोपहर को
आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र अंतर्गत केडी सीम कोलियरी इलाके के एक पत्थर खदान मैं 7बच्चे नहाने गए थे उनमें से 2 बच्चे लापता हो गए । इनमें से एक बच्चा बुधा और दूसरा इस्लामपुर का रहने वाला था । घटना की जानकारी मिलते ही आसनसोल उत्तर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी गोताखोरों की टीम को बुलाया गया था ताकि वह बच्चों की तलाश कर सके वही 47 नंबर वार्ड के पार्षद राजेश तिवारी उर्फ बंटी भी पहुंचे थे । लेकिन बच्चों के परिजन इस बात से नाराज हैं कि 24 घंटे बीत जाने के बाद भी बच्चों का कोई पता क्यों नहीं चला इन्होंने इसके लिए प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रशासन विरोधी नारे लगाए उनका कहना था कि जब तक आपदा प्रबंधन की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर बच्चों की तलाश शुरू नहीं करेगी वह यहां से नहीं हटेंगे प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर यातायात को बाधित कर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page