भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने पांचमुंहा पुल का किया निरीक्षण
1 min read
आसनसोल :आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने आज नगर निगम के अधिकारियों और प्रशासन के अन्य अधिकारियों को साथ लेकर आसनसोल के सेंन रेले रोड इलाके में स्थित पांच मुंहा पुल का निरीक्षण किया इस मौके पर उन्होंने पुल के आसपास के इलाके का निरीक्षण किया और पानी भरने की वजह को जानने का प्रयास किया है इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हर साल गर्मी के मौसम में यहां पर जल भराव हो जाता है जिस वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है उन्होंने कहा कि यह रास्ता आसनसोल और बर्नपुर की लाइफ लाइन है अगर यह बंद हो जाती है तो लोगों को आसनसोल शहर में प्रवेश करने में बहुत असुविधा का सामना करना पड़ता है इसलिए आने वाले बरसात के मौसम से पहले आज यहां निरीक्षण किया गया और किस तरह से जल भराव को रोका जा सके इसे लेकर अधिकारियों के साथ बातचीत की गई ताकि आने वाले समय में उचित व्यवस्था ली जा सके।












