कुल्टी में लगातार दो दिनों में 2 शव मिले
1 min read
कुल्टी :आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी थाना के बरिरा इलाके से पुलिस ने कल एक अज्ञात शव बरामद किया था. बुधवार की सुबह कुल्टी पुनुरी इलाके के जंगल से एक और अज्ञात शव बरामद किया गया. घटना की जानकारी प्राप्त होते ही कुल्टी थाने के प्रभारी अशोक सिंह महापात्र, कुल्टी के एसीपी शेख जावेद हुसैन नियामतपुर चौकी के कार्यवाहक अधिकारी मिहिर कुमार डे और कई अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस बारे में अरुप मंडल ने बताया कि आज सुबह स्थानीय लोगों को लाश दिखी तो अन्य लोगों को जानकारी दी गई। लाश को देखकर लगता है कि शख्स की दो तीन पहले ही मौत हो गई है लाश फुल गई थी। अल्लाह की वह यह नहीं बता पाए कि यह लाश किसकी थी। उन्होंने कहा कि मौत के कारण का पता तो पोस्टमार्टम के बाद ही चलेगा लेकिन घटना की वजह से लोग काफी परेशान है












