shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
June 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

87 नंबर वार्ड के टीएमसी पार्षद सरकारी राहत सामग्री में गड़बड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार

1 min read

आसनसोल। :आसनसोल नगर निगम के 87 नंबर वार्ड के टीएमसी पार्षद तरुण चक्रवर्ती को आसनसोल दक्षिण थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया उन पर आरोप है कि उन्होंने सरकार द्वारा गरीब जनता के लिए उपलब्ध कराई गई राहत सामग्रियों तो अपने घर में स्टॉक करके रखा इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि उनके घर से कुछ कैश भी बरामद हुआ है इसे लेकर आसनसोल में सियासत गर्मा रही है भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कहा जा रहा है कि टीएमसी के पार्षद या नेता गड़बड़ी करेंगे या धांधली करेंगे यह कोई नई बात नहीं है इस बारे में जब हमने आसनसोल नगर निगम के 38 नंबर वार्ड के मंडल तीन के शक्ति केंद्र प्रमुख दो राजीव बाद्यकर से बात की तो उन्होंने कहाकी टीएमसी पार्षद पर आरोप है कि उनके घर से सरकारी राहत सामग्री बरामद हुई है यह राहत सामग्री जरूरतमंदों में बांटने के लिए भेजा गया था लेकिन आरोप है कि टीएमसी पार्षद ने इन्हें अपने घर में स्टॉक करके रख लिया अब यह जांच का विषय है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया गया जो सामग्री उनके घर से मिली है क्या वह उनकी है या सरकारी है यह भी जांच का विषय है वहीं कुछ पैसे भी उनके घर से मिले हैं और कुछ लाईटें भी प्राप्त हुई है उन्होंने कहा कि उन पर यह भी आरोप है कि उन्होंने अपने सगे संबंधियों के लिए नौकरी का इंतजाम किया कहा जा सकता है कि जो नौकरी या सरकारी जो सुविधा जरूरतमंदों के लिए है उस पर अगर कोई प्रभावशाली व्यक्ति अपना प्रभाव दिखाकर लुट करता है तो उस पर कार्रवाई जरूर होनी चाहिए उन्होंने कहा कि यह सब जांच का विषय है और पुलिस की जांच में ही सारी बातें सामने आएंगी। वही आसनसोल सांगठनिक जिले के कल्चरल सेल के इंचार्ज चंदन गांधी ने कहा कि यह जांच का विषय है कि तरुण चक्रवर्ती के घर से जो सामान बरामद हुआ है यह उनका अपना है या सरकारी है अगर सरकारी राहत सामग्री को उन्होंने अपने घर में अवैध रूप से स्टॉक करके रखा था तो जरूर उनके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक 87 नंबर वार्ड या आसनसोल की बात नहीं है पूरे राज्य में टीएमसी के नेताओं ने इस तरह की लूट खसोट की है वरना खेतों में रुपए नहीं मिलता उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है अब पुलिस जांच करेगी अगर वह दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें सजा मिलनी चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page