निगम द्वारा हटन रोड को अतिक्रमण मुक्त करने की समय सीमा समाप्त चेंबर सचिव शंभूनाथ झा ने पूछा निगम कब करेगी कार्रवाई
1 min read
आसनसोल :आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा ने एक बार फिर आसनसोल नगर निगम के मेयर को एक पत्र लिखा है इस पत्र के जरिए उन्होंने निगम से यह जानने का प्रयास किया है कि निगम द्वारा हटन रोड इलाके में अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए जो 15 दिनों का समय दिया गया था वह आज समाप्त हो गया इसके बाद नगर निगम की तरफ से अतिक्रमण हटाने का अभियान कब से शुरू किया जाएगा अपने पत्र में चेंबर के सचिव ने लिखा है की हटन रोड में अवैध अतिक्रमण की वजह से शहर के लोगों का धैर्य जवाब दे रहा है बार-बार नगर निगम की तरफ से वहां से अतिक्रमण हटाने की बात कही जाती है लेकिन अंत में कोई कदम नहीं उठाया जाता। इस वजह से आसनसोल नगर निगम की कार्यशैली और नगर निगम के लोगों को एक सुचारू तथा सुगम यातायात व्यवस्था देने को लेकर निगम की प्रतिबद्धता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं इसलिए उन्होंने पत्र के जरिए मेयर से अतिक्रमण हटाने को लेकर जल्द से जल्द कार्रवाई करने का अनुरोध किया












