shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
June 6, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की तरफ से भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी का चेंबर भवन में किया गया भव्य स्वागत

1 min read

 

आसनसोल :आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की तरफ से कल आसनसोल उत्तर के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी को सम्मानित किया गया इस मौके पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था यहां आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ओम बगड़िया सचिव शंभू नाथ झा वरिष्ठ सलाहकार जगदीश केडिया कोषाध्यक्ष आलोक धर के अलावा आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की तरफ से चेंबर के सदस्यों में पवन गुटगुटिया निरंजन अग्रवाल नरेश अग्रवाल मुकेश टोडी विनय शर्मा अमर प्रसाद अशोक अग्रवाल विजय मखरिया शोभन देव बसु राजन बग्गा अविनाश सिंह एम गोयल तथा विनोद केडिया सहित आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के तमाम सदस्य यहां जैसे ही भाजपा के विधायक आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के मुर्गा सोल स्थित चेंबर भवन पहुंचे चेंबर के सदस्यों का उत्साह देखते ही बनता था सभी ने खुले दिल से भाजपा विधायक का स्वागत किया आपको बता दें कि कृष्णेंदु मुखर्जी भाजपा का विधायक होने के साथ-साथ आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के लाइफटाइम सदस्य भी हैं अपने सदस्य को अपने बीच पाकर चेंबर के अन्य सदस्यों का उत्साह देखते ही बनता था मौके पर चेंबर के तमाम सदस्यों ने अपने विधायक को कोई न कोई उपहार प्रदान किया इस मौके पर विधायक को रजनीगंधा और कमल फूल का माला मोमेंटो प्रदान किया गया साथ ही साल ओढ़ाया गया। इसके उपरांत चैंबर से जुड़े हर एक सदस्य ने अपने बीच विधायक को पाकर कोई ना कोई उपहार प्रदान किया विधायक ने हर एक सदस्य का उपहार हर्ष के साथ ग्रहण किया। कृष्णेंदु मुखर्जी ने चेंबर के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया और इस स्वागत के लिए उनका आभार व्यक्त किया इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए कहा कि वह सबसे पहले चेंबर के सभी सदस्यों को धन्यवाद देना चाहते हैं जिन्होंने उनका इतना भव्य स्वागत किया उन्होंने कहा कि वह भी चेंबर के एक लाइफटाइम मेंबर है इसलिए ऐसा लग रहा है कि वह आज अपने घर वापस आए हैं कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा के आसनसोल उनकी जन्मभूमि कर्मभूमि है यहां पर वह पहले बड़े हैं इस शहर के कण कण से वह प्यार करते हैं ऐसे में ईश्वर की कृपा से अगर उन्हें एक अवसर मिला है कि वह आसनसोल के विकास में अपना योगदान रख सकें तो वह जरूर ऐसा करेंगे लेकिन इसके लिए समाज के सभी वर्गों का और खास कर आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स जैसे एक प्राचीन और प्रतिष्ठित संस्था का सहयोग आवश्यक होगा उन्होंने कहा कि सरकारी स्तर पर जो भी कार्यक्रम होंगे जिसमें व्यापारियों या समाज के प्रतिष्ठित वर्ग की भागीदारी आवश्यक होगी वह चाहेंगे कि चेंबर के लोग उसमें शामिल हो ताकि शहर के विकास को लेकर वह अपनी बात प्रशासन तक पहुंचा सकें और हम उनसे मिले फीडबैक के जरिए शहर के विकास को और गति प्रदान कर सके उन्होंने कहा कि भाजपा का एकमात्र उद्देश्य पश्चिम बंगाल का समग्र विकास है और वह आसनसोल उत्तर के विधायक हैं तो वह चाहते हैं कि आसनसोल शहर और आसपास के इलाके जो पहले पश्चिम बंगाल के औद्योगीकरण की धुरी हुआ करते थे फिर से अपना गौरवशाली इतिहास प्राप्त कर सकें। अपने वक्तव्य के अंत में विधायक ने एक बार फिर चेंबर के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया और कहा कि आज यहां आकर उन्हें ऐसा लग रहा है कि वह अपने घर वापस आए हैं और जिस तरह से उनका स्वागत किया गया इसके लिए वह अपने आप को बेहद खुशनसीब महसूस कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page