पश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण, 35 मंत्रियों ने ली शपथ
1 min read
कोलकाता : आज आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में पश्चिम बंगाल की नई सरकार के मंत्रिमंडल का गठन किया गया। आज कुल 35 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इनमें 13 कैबिनेट मंत्री, 3 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 19 राज्य मंत्री शामिल हैं।
कैबिनेट मंत्री
कैबिनेट मंत्रियों में दीपक बर्मन, तपस रॉय, डॉ. शंकर घोष, मनोज कुमार उरांव, अर्जुन सिंह, गौरी शंकर घोष, स्वपन दासगुप्ता, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, कल्याण चक्रवर्ती, डॉ. अजय पोद्दार, शारद्वत मुखर्जी, दूध कुमार मंडल और अनुप कुमार दास शामिल हैं।
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में डॉ. इंद्रनील खान, मालती रावा रॉय और राजेश महतो ने शपथ ली।
राज्य मंत्री
राज्य मंत्रियों में जोएल मुर्मू, हरे कृष्ण बेरा, आनंदमय बर्मन, अशोक डिंडा, नदियार चंद बाउरी, विशाल लामा, शांतनु प्रमाणिक, मौमिता बिस्वास मिश्रा, उमेश राय, पूर्णिमा चक्रवर्ती, कौशिक चौधरी, भास्कर भट्टाचार्य, दिवाकर घरामी, अमिया किस्कू, कलिता माझी, गर्गी दास घोष, बिराज बिस्वास, दीपांकर जाना और सुमना सरकार शामिल हैं।
शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, राजनीतिक नेता और समर्थक उपस्थित रहे। नई मंत्रिपरिषद के गठन के साथ ही राज्य में विकास, प्रशासनिक सुधार और जनकल्याणकारी योजनाओं को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।












