बर्नपुर में होकरों के विरोध ने रोका आईएसपी का बुलडोजर!
1 min read
आसनसोल : सेल आईएसपी द्वारा उन सभी हाकरों को हटने के लिए कहा गया था जो आईएसपी की जमीन पर सड़क के किनारे दुकानें लगा रहे थे। आईएसपी ने उन्हें समय दिया था और इन दुकानदारों को कहा गया था कि वे अपने आप उठ जाएं अन्यथा आईएसपी द्वारा बुलडोजर चलाया जाएगा, आज जब आईएसपी द्वारा दी गई समय सीमा समाप्त हो गई और आईएसपी ने दुकानों को हटाने के लिए बुलडोजर भेजा तो हाकर भड़क गए और उग्र विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि उनमें से कुछ 30 वर्षों से यहां हैं। जब वे लंबे समय से कारोबार कर रहे थे तो कोई दिक्कत नहीं थी और अब नई सरकार आते ही उन्हें हटाने की कोशिश कर रहे हैं. इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने बारी मैदान के सामने सड़क जाम कर दिया और किसी भी बुलडोजर को घुसने से रोक दिया!












